नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9934731779 / 9065049212 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलने रजौली से जाएंगे सैकड़ो कार्यकर्ता  – आर्या न्यूज चलो गाँव की ओर

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलने रजौली से जाएंगे सैकड़ो कार्यकर्ता 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलने रजौली से जाएंगे सैकड़ो कार्यकर्ता 

 

पटना नगर में होने वाले पदयात्रा में भी होंगे शामिल

 

 

रजौली।

केंद्र सरकार में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े राष्ट्रीय नेताओं से मिलने के लिए रविवार को रजौली विधानसभा से सैकड़ो कार्यकर्ता पटना रवाना होंगे।

रजौली विधानसभा के कांग्रेस के भावी प्रत्याशी मोहन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था रविवार की दोपहर 12 बजे रजौली से रवाना होंगे। देर शाम सभी कार्यकर्ता गांधी मैदान, पटना में जिलावार कांग्रेस के कैंप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के कई वरीय नेता गांधी मैदान में जिलावार कैंप का भ्रमण कर जिले से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र की समस्याओं को सुनेंगे। रजौली से जाने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ता 1 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पटना शहर में होने वाले पदयात्रा में भी शामिल होंगे।

रजौली प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष राम रतन गिरी, उपाध्यक्ष कुंदन दीप ने बताया कि कांग्रेस के भावी प्रत्याशी मोहन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था रविवार की दोपहर पटना के लिए रवाना होगा। कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और पटना में होने वाले इस कार्यक्रम में नवादा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी समस्याओं को रखने के लिए पूरी तरह से तत्पर दिखाई दे रहे हैं।

संपादक प्रफुल्ल कुमार सुमन की कलम से 

About The Author

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now